हिमाचल में लू बरकरार

शिमला, 15 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी लू जारी रही और तापतान औसत से तीन-चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापतान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

शिमला, 15 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भी लू जारी रही और तापतान औसत से तीन-चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापतान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “कुछ स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से तीन-चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।”

उना शहर सबसे गर्म था और यहां का तापतान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शिमला का अधिकतम तापतान औसत से 4.4 डिग्री ऊपर था। यह शहर समुद्र से 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां अधिकतम तापतान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापतान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंडी जिले के सुंदरनगर का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि कुल्लू जिले के भंटार में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा जिले के धर्मशाला का तापतान 33.2 डिग्री सेल्सियस, और किन्नौर जिले के कल्पा का तापतान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, कसौली, मनाली, पालमपुर, चंबा और डलहौजी जैसे लोकप्रिय पर्यट रिसॉर्ट्स में 17 मई तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है या आंधी-तूफान आ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493