पेरिस की 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी असाधारण : आईओसी

पेरिस, 16 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के मूल्यांकन आयोग के प्रमुख 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए पेरिस की दावेदारी से बेहत प्रभावित हैं और इस दावेदारी को असाधारण और विस्तृत करार दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पेरिस के अलावा लॉस एंजेलिस भी दावेदारी की इस रेस में शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईओसी के मूल्यांकन आयोग के अध्यक्ष पैट्रिक बाउमान के नेतृत्व में आईओसी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडलप्पेरिस के तीन दिवसीय दौरे पर है।

बाउमान ने कहा, “हमार ध्यान ओलम्पिक खेलों की अवधारणा को समझने की कोशिश पर है। इसके साथ ही हम इन खेलों के लिए पेरिस की दावेदारी को जानने का भी प्रयास कर रहे हैं। पेरिस से हमारे दोस्तों ने 2024 ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के आयोजन के संबंध में हमें एक असाधारण और विस्तृत प्रस्तुति दी है।”

आईओसी के इस 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पेरिस में प्रवेश से पहले लॉस एंजेलिस का दौरा किया था। इस पर बाउमान ने कहा कि दोनों शहर ही शानदार हैं। इन दोनों के अपने इतिहास और विभिन्न दृष्टिकोण हैं।

उल्लेखनीय है कि पेरिस दो बार ओलम्पिक, पैरालम्पिक खेलों का आयोजन कर चुका है और लॉस एंजेलिस भी। ऐसे में दोनों देशों को मेजबान के स्तर पर आंकते हुए अंक देना थोड़ा मुश्किल है।

पेरिस की दावेदारी पेश करने वाले विभाग के उपाध्यक्ष बर्नार्ड लापासेट, आईओसी का प्रतिनिधिमंडल और पेरिस दावेदार समिति की मंगलवार को फ्रांस के नवनियुक्त राष्ट्रपति एमानुएल मार्कोन के साथ मुलाकात होगी।

आईओसी के सदस्य लीमा में 13 सितम्बर को 2024 ओलम्पिक खेलों के मेजबान के लिए मतदान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493