केन्याई, इथियोपियाई धावकों ने जीती रीगा मैराथन

रीगा, 16 मई (आईएएनएस)। केन्याई धावक जोसफ किएन्गो मुनीवोकी ने जहां रीगा मैराथन के पुरुष वर्ग में खिताबी जीत हासिल की, वहीं महिला वर्ग में इथियोपिया की बेकेलेच दादा बेडडा ने जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुनीवोकी ने इस मैराथन को दो घंटे, 12 मिनट और 14 सेकेंड में पूरा किया।

पुरुष वर्ग में इथोपिया के गाडिसा शौमी (2,13:09) को दूसरा और डंकन चेरुयियोट कोएक (2,14:13) को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

इसके अलावा, लातविया के दिग्गज धावक वालेरिज जोल्नेरोविक्स चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

महिला वर्ग में जीतने वाली बेडाडा ने दो घंटे 31 मिनट और 22 सेकेंड में इस मैराथन पूरा किया। इसके अलावा, जापान की किकुयो सुजाकी (2,2:32) दूसरे और इथोपिया की मेसेरेट गेब्रे डेकेडो (2,33.28) तीसरे स्थान पर रहीं।

इस साल रीगा मैराथन के 90वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस मैराथन की शुरुआत 1927 में की गई थी।

मैराथन आयोजन के प्रमुख एयरगार्स नोर्ड्स ने कहा कि इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 2,000 धावकों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, इसमें कुल 30,000 से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493