पुणे, 16 मई (आईएएनएस)। पुणे नगर निगम के उपमहापौर नवनाथ कांबले का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें सुबह की सैर के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।
उनके एक सहयोगी के मुताबिक, वह नियमित सैर के लिए निकले थे। अचानक उन्होंने सांस लेने में दिक्कत और छाती में दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत रूबी अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, इसके कुछ देर बाद आईसीयू में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
कांबले वरिष्ठ दलित नेता थे। वह पहले दलित पैंथर्स पार्टी से जुड़े और बाद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल हो गए।
वह मध्य मार्च में उपमहापौर निर्वाचित हुए थे।
dharmpath.com dharmpath