मप्र के कटनी में 3 की हत्या, 1 का सिर ले गया हत्यारा

कटनी, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तीन लोगों की बीती रात जघन्य तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई और हत्यारा एक व्यक्ति का सिर अपने साथ ले गया। इससे पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को किसी सिरफिरे या तांत्रिक ने अंजाम दिया होगा।

पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि स्लीमनाबाद थाने के छपरा गांव में बीती रात पुसिया बाई, जगदीश सिंह राजपूत और जालम सिंह की गले पर वार कर हत्या की गई। हत्यारे ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वह कोई भी सामान लूटकर नहीं ले गया है। मृतकों के मोबाइल आदि मौके पर ही पड़े मिले। मृतक आर्थिक तौर पर भी बहुत संपन्न नहीं थे।

शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वारदात को किसी सिरफिरे व्यक्ति ने अंजाम दिया है, पर एक मृतक का सिर साथ ले जाने से इसमें किसी तांत्रिक का हाथ होने की आशंका भी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493