रेवाड़ी, 16 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में मंगलवार को एक वाहन की टैक्टर-ट्रॉली के साथ टक्कर हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी सतबीर सिंह के मुताबिक, जिस क्रूजर गाड़ी में वे यात्रा कर रहे थे, पहले उसकी टक्कर यहां रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सड़क पर एक चारा लदे वाहन से और फिर एक टाटा-407 गाड़ी के साथ हुई।
दुर्घटना का शिकार हुए लोग पास के ही गांव में एक निजी कंपनी में काम करते थे।
सिंह के अनुसार, चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की मौत ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही हो गई। अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath