पट्टाया (थाईलैंड), 16 मई (आईएएनएस)। ईरान ने एशिया बीच हैंडबॉल चैम्पियनशिप में वियतनाम को 2-1 से मात देने के साथ ही 2018 आईएचएफ बीच हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप में प्रवेश कर लिया है।
इस विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन अगले साल सोची में होगा।
तेहरान के समाचार पत्र ‘टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे स्थान के लिए ईरानी खिलाड़ियों ने प्लेऑफ में 15-10, 16-20, 8-6 से जीत हासिल की।
कतर ने ओमान को फाइनल में 2-0 से मात देकर लगातार चौथी बार बीच हैंडबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
dharmpath.com dharmpath