बर्लिन, 16 मई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब वेरडर ब्रेमेन ने अपने मुख्य कोच एलेक्सजेंडर नोउरी के करार की अवधि बढ़ा दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 37 साल के नोउरी ने ब्रेमेन को जर्मन लीग के ड्रॉप जोन से निकालकर आठवें स्थान पर पहुंचाया। इससे उसकी साख बढ़ी है।
नोउरी ने सितम्बर में ब्रेमेन का कोच पद सम्भाला था। वह विक्टर श्रीपनिक के स्थान पर मुख्य कोच बनाए गए थे।
नोउरी ने करार की अवधि बढ़ाए जाने पर खुशी जाहिर की। ब्रेमेन और नोउरी ने हालांकि करार की अन्य शर्तो पर कुछ नहीं कहा।
ब्रेमेन को इस सीजन के अपने अंतिम मैच में शनिवार को तीसरे स्थान पर काबिज बोरूसिया डार्टमंड से भिड़ना है।
dharmpath.com dharmpath