मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 260.48 अंकों की तेजी के साथ 30,582.60 पर और निफ्टी 66.85 अंकों की तेजी के साथ 9,512.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.36 अंकों की तेजी के साथ 30391.48 पर खुला और 260.48 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 30,582.60 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30591.55 के ऊपरी और 30363.37 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.92 अंकों की तेजी के साथ 15080.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 59.22 अंकों की तेजी के साथ 15709.59 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.60 अंकों की तेजी के साथ 9,461.00 पर खुला और 66.85 अंकों या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 9,512.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,517.20 के ऊपरी और 9,456.35 निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। दूरसंचार (2.04 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), वाहन (1.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी) और रियल्टी (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के एक सेक्टर धातु (0.57 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath