उप्र : जय गुरुदेव मेले के लिए मथुरा-कासगंज के बीच स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन ने मथुरा में चल रहे जय गुरुदेव मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर कासगंज-मथुरा-कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 16 से 23 मई तक करने का निर्णय लिया है।

05316 मथुरा-कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन मथुरा से 15.20 बजे छूटकर कासगंज 18.05 बजे पहुंचेगी। 05315 कासगंज-मथुरा मेला स्पेशल ट्रेन कासगंज से 18.35 बजे प्रस्थान कर मथुरा 20.55 बजे पहुंचेगी। यात्रा के दौरान मेला स्पेशल ट्रेन सिकंदरा राव, हाथरस रोड, हाथरस सिटी एवं मथुरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493