मप्र में लू चलने की चेतावनी

भोपाल, 17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से जल्दी राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी 24 घंटों में रीवा, सतना, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, नरसिंहपुर आदि स्थानों पर लू चल सकती है। कई स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं।

राज्य में गर्मी सता रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री, इंदौर का 26.8 डिग्री, ग्वालियर का 29.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री, इंदौर का 40.5 डिग्री, ग्वालियर का 43.9 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493