पवन कल्याण का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ!

चेन्नई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पवन कल्याण अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक हो गया है।

कल्याण की पार्टी जनसेना के बयान के मुताबिक, “जनसेना के प्रमुख पवन कल्याण का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक हो गया है। हमारा मानना है कि यह हैक किया गया है। विशेषज्ञों द्वारा जांच किए जाने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।”

पवन कल्याण 2015 में ट्विटर से जुड़े थे और तब से हमेशा सक्रिय रहे हैं। इस सोशल साइट पर करीब 20 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

अभिनेता फिलहाल निर्देशक त्रिविक्रम निर्देशित एक अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों इससे पहले ‘जलसा’ और ‘अत्तरीनतिकी दरेदी’ में साथ काम कर चुके हैं।

उनके ‘जॉली एलएलबी-2’ के तेलुगू रीमेक में काम करने की चर्चा भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493