लखनऊ में आईएएस अधिकारी का शव मिला (लीड-1)

लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। लखनऊ में बुधवार को कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

2007 बैच के अधिकारी अनुराग तिवारी कर्नाटक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग में आयुक्त के रूप में सेवारत थे। वह पिछले दो दिनों से लखनऊ में थे।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय तिवारी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले थे और वह लखनऊ के मीराबाई मार्ग पर स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि प्रतीत हो रहा है कि तिवारी सुबह सैर के लिए निकले और इसी बीच वह गेस्ट हाउस के पास गिर पड़े।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क पर थोड़ा खून दिखा, लेकिन उनकी ठोढ़ी पर एक हल्की सी चोट के अलावा शरीर पर किसी बड़ी चोट के निशान नहीं थे।

पुलिस इंस्पेक्टर ए.के. शाही ने आईएएनएस को बताया कि पोस्टमोर्टम के बाद ही तिवारी की मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493