कश्मीर : अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में 3 गिरफ्तार

श्रीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कलूसा गांव के अहसान मीर और यासीर गनई ने बांदीपोरा से दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया।

पुलिस ने बताया कि वे उन्हें पहलगाम के एक हेल्थ रिजॉर्ट में ले गए और उन्हें दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उनके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक अन्य घटना में उसी जिले के अरिन गांव के शमरोज मलिक को एक अन्य नाबालिग लड़की को अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493