ड्वेन जॉनसन ने ‘बेवॉच’ की टीम की तारीफ की

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने फिल्म ‘बेवॉच’ के सह-कलाकारों की प्रशंसा की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह सच में सभी कलाकारों को प्यार करते हैं और उनके काम की सराहना करते हैं।

जॉनसन ने मंगलवार को ट्विटर पर अपने सह-कलाकारों प्रियंका चोपड़ा, जॉन बास, जैक एफ्रॉन, इलफेनीश हेडेरा, एलेक्जेड्रा डडारियो और केली रोरबैक के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

जॉनसन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं हर एक अच्छी शख्सियत को वास्तव में प्यार करता हूं और सराहता हूं। प्रियंका चोपड़ा, जॉन बास, जैक एफ्रॉन, इलफेनीश हेडेरा, एलेक्जेंड्रा डडारियो और केली रोरबैक..सभी अपने असाधारण गुणों व मूल्यों से इसका स्तर ऊंचा उठाते हैं।”

जॉनसन (45) ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है।

प्रियंका फिल्म ‘बेवॉच’ में विक्टोरिया लीड्स के रूप में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी।

उन्होंने जॉनसन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “और हम भी आपसे प्यार करते हैं.. द रॉक.. ‘बेवॉच’.. 25 मई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493