पोटरे का ब्राजीलियाई युवा खिलाड़ी गालेनो के साथ करार

रियो डी जनेरियो, 17 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोटरे ने ब्राजील के काफी प्रतिभाशाली माने जा रहे नौजवान खिलाड़ी गालेनो के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुर्तगाल के क्लब पोटरे की बी टीम के लिए इस सत्र में खेले गए 38 मैचों में गालेनो ने 11 गोल किए।

गालेनो को ब्राजीलियाई क्लब ग्रेमियो एनापोलिस से ऋण पर पोटरे की बी-टीम में शामिल किया गया था।

पोटरे के साथ ब्राजील के 19 वर्षीय खिलाड़ी का करार 2022 तक हुआ है। इसमें 4 करोड़ यूरो का रिलीज क्लॉज भी शामिल है। क्लब ने एक बयान में यह जानकारी दी।

गालेनो को अलावा पोटरे की बी-टीम से बेल्जियम के 22 वर्षीय खिलाड़ी जोरिस कायेम्बे को भी पोटरे की मुख्य टीम में जगह मिली है। उन्होंने पोटरे की बी टीम के लिए 2016-17 सत्र में खेले गए 32 मैचों में सात गोल दागे।

प्रीमेरा लीग सूची में पोटरे क्लब वर्तमान में दूसरे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज बेनफिका से पांच अंक पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493