मानव, प्रेयेश को जूनियर टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में रजत

बैंकाक, 17 मई (आईएएनएस)। अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए जापान के फुमिया इगारशि ने यहां थाईलैंड जूनियर एंड कैडेट ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारत के मानव ठक्कर को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

जापान के खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 11-8, 6-11, 11-4, 11-9, 11-5 से हराया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मानव को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मानव की तरह ही दूसरी वरीय प्रेयेश सुरेश राज को भी रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें ईरान के आमिर मोहम्मद सामादी ने मात दी।

आमिर ने सुरेश को 11-9, 8-11, 11-7, 8-11, 11-2 से शिकस्त दी। आमिर ने सेमीफाइनल में थारून शानमुगान को 11-7, 11-5, 11-9 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इससे पहले, भारतीय खिलाड़ियों ने जूनियर बालक टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493