विवादास्पद मौलवी कोलकाता मस्जिद से बर्खास्त

कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। शहर की टीपू सुल्तान मस्जिद के विवादास्पद शाही इमाम मौलाना नूरू-उर-रहमान बरकती को बुधवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया। बरकती ने जिहाद की धमकी दी थी और अपने वाहन से लाल बत्ती हटाने से इनकार कर दिया था।

मस्जिद ट्रस्टी बोर्ड द्वारा बरकती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के दो दिन बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

प्रिंस गुलाम मोहम्मद वक्फ एस्टेट के ट्रस्टी, आरिफ अहमद ने बरकती की ‘सेवा समाप्ति का दो पृष्ठों का नोटिस’ जारी किया।

बरकती ने दो बार भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया है।

पत्र में कहा गया है, “कारण बताओ नोटिस के बाद आप ने अपने सह ट्रस्टी के साथ दुर्व्यवहार किया और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने वाली टिप्पणियां की।”

यह बर्खास्तगी बुधवार से प्रभावी हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493