अमरावती, 17 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पुलिस के बाद राज्य सचिवालय के कंप्यूटर भी साइबर हमले से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य सचिवालय के वेलगापुड़ी के कुछ कंप्यूटरों को हैक किया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सरकारी परिसर में करीब 20 कंप्यूटरों की पहचान की है, जिसे साइबर हमले से प्रभावित किया गया है।
विभाग के जानकार डाटा को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे और सीडी को रिराइट कर रहे है, ताकि वायरस को साफ किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जहां भी जरूरत हुई तो नई हार्ड डिस्क को लगाया जाएगा।
आईटी विभाग को राजस्व विभाग से सिर्फ हैकिंग की शिकायत मिली है। जानकार यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं दूसरे विभागों के कंप्यूटरों को भी तो वायरस से प्रभावित नहीं किया गया है।
आईटी विभाग कई दूसरे विभागों के अधिकारियों को अपने सिस्टम हैकिंग से बचाने की जानकारी दे रहा है।
आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग के कंप्यूटरों को 13 मई को वैश्विक साइबर हमले से प्रभावित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath