बुधवार को भाजपा के पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के आवास पर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा, “सपा सरकार के गुंडे भगवा पहनकर भाजपा में चले गए हैं। मैंने गुंडों, भूमाफिया के खिलाफ आवाज उठाई तो हमें सपा से बाहर कर दिया गया।”
प्रदेश सरकार पर उन्होंने कहा, “प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। हमने योगी सरकार को छह महीने का समय दिया है। इससे पहले सेक्युलर मोर्चा तैयार हो जाएगा। पुराने समाजवादी एकजुट हो रहे हैं। छह महीने बाद यही मोर्चा सरकारी दमन के खिलाफ जनता की आवाज बनेगा।”
पूर्व मंत्री आजम खां की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि आजम खां पर भी प्रदेश सरकार की नजरें हैं। आजम ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है।
वहीं मुलायम परिवार के समधी व राजद मुखिया लालू प्रसाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए पूर्व मंत्री शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ राजनैतिक विद्वेष में आकर कार्रवाई कराई है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath