आईएसएल नीलामी में हिस्सा ले सकता है ईस्ट बंगाल

कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। देश के दिग्गज फुटबाल क्लब ईस्ट बंगाल ने बुधवार को कहा है कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की नीलामी में शामिल होने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अपना प्रतिनिधि भेजा है।

क्लब के महासचिव कल्याण मजूमदार ने आईएएनएस को बताया, “इंडियन सुपर लीग की नीलामी में हिस्सा लेने से संबंधित कागजात लेने के लिए हमने अपना प्रतिनिधि भेजा है।”

वहीं कोलकाता के एक अन्य प्रतिष्ठित क्लब मोहन बागान के महासचिव अंजन मित्रा ने कहा है कि वह अभी इस पर विचार कर रहे हैं।

आईएसएल के आयोजक फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने तीन नई टीमों को लीग में शामिल करने के लिए 12 मई को बोली की शुरुआत की है और इसकी अंतिम तारीख 25 मई रखी है।

इससे पहले दोनों क्लबों ने कहा था वे फ्रेंचाइजी शुल्क जमा नहीं करेंगे। साथ ही दोनों क्लबों ने आईएसएल में कोलकाता के अलावा कहीं और खेलने से भी इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493