गाजियाबाद में सीएमओ की एक दिन की तनख्वाह कटी

गाजियाबाद, 17 मई (आईएएनएस)। एक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को अपनी ड्यूटी पर नहीं पाने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ की एक दिन की तनख्वाह को काटने का निर्देश दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी ने बुधवार को सरकारी एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एवं सीएमओ अजय अग्रवाल को अस्पताल निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया। हालांकि, उन्हें जिलाधिकारी के इस दौरे की एक दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी।

जब अस्पताल कार्यालय की ओर से अग्रवाल से फोन पर अस्पताल पहुंचने का अनुरोध किया गया तब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बुनियादी सुविधाएं और स्वच्छता को निचले स्तर का पाया। कई मरीज जमीन पर लेटे हुए थे और शौचालयों की साफ सफाई भी दयनीय हालत में थी।

कुछ मरीजों ने सफाई कर्मचारियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किए जाने की शिकायत की।

अग्रवाल जुलाई 2011 से गाजियाबाद के सीएमओ हैं। उनके बड़े भाई लखनऊ में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493