महंत नरेंद्र गिरि ने मुख्यमंत्री से इलाहाबाद में 2019 में लगने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने मंहत को आश्वस्त किया और कहा कि अर्धकुंभ की तैयारियों के लिए बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। जल्द से जल्द बजट अवमुक्त किया जाएगा।
महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के लिए स्थाई निर्माण को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि संस्कृत स्कूलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। महंत के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जल्द ही इलाहाबाद आकर अखाड़ों के साथ बैठक करने और जरूरी कार्रवाई शुरू कराने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath