भोपाल। व्यापमं में रुपए देकर भर्ती कराने के मामले में सस्पेंड डीआईजी आरके शिवहरे को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद शिवहरे को सेंट्रल जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने आज गुरुवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरके शिवहरे को कोर्ट में पेश किया। एसटीएफ ने यहां शिवहरे का रिमांड लेने के लिए आवेदन भी लगाया था, लेकिन सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने शिवहरे को जेल भेज दिया। बुधवार को एसटीएफ ने नितिन महिन्द्रा और आरके शिवहरे का सामना भी कराया था।
dharmpath.com dharmpath