भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं से तापमान में मामूली गिरावट आई, पर उमस बढ़ गई है और गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। गर्मी का आलम यह है कि अब तो ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर व सतना में रातें भी गर्म हो चली हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, नरसिंहपुर, छतरपुर, दमोह व उमरिया में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
राज्य में गर्मी की तपिश बरकरार है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री, इंदौर का 26.3 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री, इंदौर का 40.2 डिग्री, ग्वालियर का 40.4 डिग्री और जबलपुर का 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath