पटना, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार के कई क्षेत्रों में बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद राजधानी पटना सहित सभी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य में आंधी और पानी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार तक राज्य में आंधी के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबादी तो कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश हो सकती है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री, भागलपुर का 21.6 डिग्री, गया का 23.8 डिग्री तथा पूणिर्या का 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, भागलपुर का 36.2 डिग्री और गया का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath