नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे के निधन के बाद देशभर में राष्ट्रीय ध्वज को उनके सम्मान में आधा झुकाया जाएगा।
इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान के तौर पर केंद्र सरकार ने आज दिल्ली सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का फैसला किया है।”
दवे का गुरुवार को उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath