मैक्रों के मंत्रिमंडल में आधी महिलाएं

पेरिस, 18 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने अपने मंत्रिमंडल में 22 में से आधे पदों पर महिलाओं को जगह दी है।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, मैक्रों ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का गठन किया। मंत्रिमंडल में गेरार्ड कोलंब को गृहमंत्री, राष्ट्रपति पद के पूर्व दावेदार फ्रांस्वा बेरॉ को न्याय मंत्री और ज्यां वेस ली ड्रायन को विदेश व यूरोपीय मामलों के मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है।

जिन महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें सिल्वी गोलार्ड को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। मुरियल पेनीकॉड को श्रम मंत्री, अग्नेस बुजिन को स्वास्थ्य मंत्री और एनिक गिरार्डिन को विदेशी क्षेत्र मामलों का प्रभार सौंपा गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ब्रूनो ले मैरे को अर्थव्यवस्था मंत्री, जाने-माने पर्यावरणविद् निकोलस हुलोट को पारिस्थितिकी मंत्री नियुक्त किया गया है।

सीएनएन के मुताबिक, ओलांद ने भी 2012 में अपने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता पर जोर दिया था और उनके मंत्रिमंडल में भी बड़े पैमाने पर महिलाएं शामिल थीं, लेकिन कई लोगों का मानना था कि मत्रिमंडल में अधिकांश बड़ी भूमिकाएं पुरुषों को दी गईं।

‘बीबीसी’ के अनुसार, हालांकि मैक्रों ने मंत्रिमंडल में लैंगिक समानता रखने के अपने वादे को पूरा किया है, पर पांच शीर्ष पदों में से केवल एक रक्षा मंत्रालय का प्रभार ही महिला को दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493