दिल्ली : 6 साल की सौतेली बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने अपनी छह साल की सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बच्ची ने पड़ोस की एक महिला को बताया कि उसे दर्द हो रहा है। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविंदर (27) लड़की का सौतेला पिता है। वह साकेत में एक फार्म हाउस की देखरेख करता है। उसे साकेत के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा, “रविंदर रोज अपनी बड़ी बेटी (पीड़ित) को अपने कार्यस्थल पर ले जाता था और यौन उत्पीड़न करता था। उसने मंगलवार को भी ऐसा ही किया और अपने आवास पर रात को 9.30 बजे लौटा। लड़की ने बुधवार को अपने सौतेले पिता के अपराध के बारे में पड़ोस की महिला को बताया और दर्द की शिकायत की।”

रविंदर उत्तराखंड का निवासी है। वह एक किराए के मकान में खानपुर इलाके में रहता है।

बिस्वाल ने कहा, “बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविंदर के खिलाफ बच्चों को यौन हमले से बचाने के अधिनियम (पॉस्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493