पाकिस्तान में 4 और आतंकियों को फांसी पर लटकाया गया

रावलपिंडी, 18 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा की एक अज्ञात जेल में गुरुवार को चार आतंकियों को फांसी पर लटका दिया गया। इन्हें सैन्य अदालत द्वारा दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

फांसी दिए गए आतंकी निर्दोष नागरिकों को मारने, संचार के बुनियादी ढांचे और शैक्षिणिक संस्थाओं को नष्ट करने में शामिल थे।

इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, “उन्होंने सेना के जवानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर भी हमला किया था।”

आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सदस्य थे।

बुधवार को भी टीटीपी के चार आतंकियों को खैबर- पख्तूनख्वा की एक जेल में फांसी के फंदे पर लटकाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493