नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। जोमैटो के डेटाबेस से करीब 1.7 करोड़ रिकार्ड्स चोरी कर लिए गए हैं, जिसमें यूजननेम, ईमेल पते सहित हैस्ड पासवर्ड भी शामिल हैं। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जोमैटो ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, “भुगतान संबंधी कोई जानकारी या क्रेडिट कार्ड का डेटा चोरी नहीं हुआ है। जोमैटो की भुगतान संबंधी सूचनाएं इस डाटा (जो चोरी हुआ) से अलग एक उच्च सुरक्षा वाले पीसीआई डेटा सिक्युरिटी स्टैंडर्ड अनुवर्ती वाल्ट में रखी जाती है।”
पोस्ट में कहा गया है कि अब तक ऐसा प्रतीत होता है कि यह कंपनी में की गई आंतरिक सेंधमारी है, क्योंकि कुछ कर्मचारियों के डेवलपमेंट एकाउंस की सुरक्षा में सेंध लगी थी।
एहतियाती कदम के तौर पर कंपनी ने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं का पासवर्ड रिसेट कर दिया है और उन्हें एप या वेबसाइट से लॉगआउट कर दिया है।
जोमैटो की टीम अपनी सुरक्षा चूक को ठीक करने में जुट गई है।
कंपनी ने कहा है कि हैस्ड पासवर्ड को टेक्स फाइल में नहीं बदला जा सकता। इसलिए डेटा चोरी होने से यूजर्स का कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन एहतियात के तौर पर अगर यही पासवर्ड वे किसी अन्य जगह इस्तेमाल कर रहे हैं तो वे उसे बदल दें।
जोमैटो का डेटा चोरी होने की यह पहली घटना नहीं है। 2015 में भी कंपनी का डेटा चोरी हुआ था।
dharmpath.com dharmpath