मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 223.98 अंक की गिरावट के साथ 30,434.79 पर और निफ्टी 96.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ।
मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 223.98 अंक की गिरावट के साथ 30,434.79 पर और निफ्टी 96.30 अंकों की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 191.95 अंकों की गिरावट के साथ 30,466.82 पर खुला और 223.98 अंक या 0.73 फीसदी गिरकर 30,434.79 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30,434.79 के ऊपरी और 30,393.72 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 326.12 अंकों की गिरावट के साथ 14,750.85 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 319.31 अंकों की गिरावट के साथ 15,361.56 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 72.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,453.20 पर खुला और 96.30 अंकों या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 9,429.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,489.10 के ऊपरी और 9,418.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो -सूचना प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) व प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में रियल्टी (3.12 फीसदी), धातु (2.76 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.62 फीसदी), बिजली (2.14 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (2.09) प्रमुख रहे।
dharmpath.com dharmpath