अनिल दवे का अंतिम संस्कार आज

भोपाल/होशंगाबाद 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का अंतिम संस्कार आज उनकी इच्छा के अनुरूप नर्मदा नदी के तट पर बांद्राभान में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दवे का गुरुवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। दवे के पार्थिव शरीर को देर शाम विशेष विमान से भोपाल लाया गया। उसके बाद उनकी पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रखा गया।

दवे की अंतिम यात्रा आज सुबह उनके आवास ‘नदी के घर’ से शुरु हुई। उनका अंतिम संस्कार नर्मदा नदी के तट पर बांद्राभान में होगा। अंतिम संस्कार स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सिंहत बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं।

दवे के निधन के बाद उनकी वसीयत सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अपना अंतिम संस्कार बांद्राभान में किए जाने की इच्छा जताई, साथ ही उनकी याद में स्मारक आदि न बनाकर पेड़ लगाने की बात कही गई है।

बांद्राभान वह स्थान है जहां दवे द्वारा हर दो वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय नदी महोत्सव आयोजित किया जाता रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493