नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन में बारिश की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 54 प्रतिशत रहा।
एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath