उप्र में गर्मी व उमस बरकरार, आंशिक बदली के आसार

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा और तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा बढोतरी दर्ज नहीं की जाएगी। दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, दिन में आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है। उमस में इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री, बनारस का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493