महिला हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड), 19 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड टीम ने भारत को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में 3-0 से मात दी।

प्यूककोहे (न्यूजीलैंड), 19 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड टीम ने भारत को पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में 3-0 से मात दी।

रोजा बिच पार्क में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने टेस्ट श्रृंखला में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम को मात देती आई न्यूजीलैंड ने इस मैच की शुरुआत भी सकारात्मक रूप में की।

पहले क्वार्टर की समाप्ति के आखिरी मिनट में रेचेल मैक्कान (15वें मिनट) ने फील्ड गोल दागकर न्यूजीलैंड का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही टेस्सा जोप ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर मेजबान टीम को 2-0 से बढ़त दी।

दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से चार मिनट पहले 26वें मिनट में मैक्कान ने अपना दूसरा गोल दागकर न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 3-0 से आगे किया।

इसके बाद बाकी के दो क्वार्टरों में न्यूजीलैंड ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर भारत को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 3-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493