अमिताभ के साथ फिर से काम करना शानदार : ऋषि कपूर

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दो दशक से भी ज्यादा समय बाद आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि एक बार फिर मेगास्टार के साथ काम करना शानदार अनुभव है।

उत्साहित ऋषि कपूर ने गुरुवार को ट्विटर के जरिये अमिताभ का शुक्रिया अदा किया।

ऋषि ने ट्वीट किया, “महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना शानदार है। शुक्रिया अमित जी ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ कि हम 26 साल बाद काम कर रहे हैं, हम फौरन ही एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए।”

अमिताभ और ऋषि ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कभी-कभी’, ‘नसीब’ और ‘कुली’ में काम किया है।

फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक ‘102 नॉट आउट’ पर आधारित है, जिसमें अमिताभ 102 साल के उम्रदराज व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे, जबकि ऋषि कपूर 75 साल के उनके बेटे की भूमिका में होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493