न्यूयॉर्क, 19 मई (आईएएनएस)। अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन के साथ काम करने में बहुत मजा आया।
एंडरसन ने गुरुवार को दुनिया के पहले शिक्षाप्रद रोबोटिक हाथी के वीडियो के लिए आवाज देने पर प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर के जरिए धन्यवाद दिया।
प्रियंका ने इसकी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “‘बेवॉच’ में आपके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, जल्द ही आपसे मुलाकात होने की आशा करती हूं।”
सेथ गॉर्डन निर्देशित ‘बेवॉच’ फिल्म इसी नाम की टीवी श्रंखला के पर आधारित है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अवेक्जांड्रा डडारियो, केली रोरबैक, जॉन बास, इलफेंश हैडेरा भी हैं।
dharmpath.com dharmpath