चोटिल पीएसजी डिफेंडर के टखने की हुई सर्जरी

पेरिस, 19 मई (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के डिफेंडर थॉमस मेयूनिएर के टखने की सर्जरी सफल हुई है।

पेरिस के क्लब ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरिस सेंट जर्मेन की साझेदारी वाले अस्पताल एस्पीटर हॉस्पिटल के चिकित्सक पीटर डी-होगे ने मेयूनिएर के बाएं टखने की सर्जरी पूरी की।

क्लब ने एक बयान में कहा, “क्लब आशा करता है कि बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मेयूनिएर की चोट जल्द से जल्द ठीक हो और वह अगले सीजन के लिए क्लब में शामिल हो सकें।”

उम्मीद जताई जा रही है कि मेयूनिएर अगले सप्ताह फ्रांस लौटेंगे और सर्जरी के कारण वह छह से आठ सप्ताह तक फुटबाल जगत से बाहर हो गए हैं।

पिछले साल जर्मेन क्लब से जुड़े मेयूनिएर अब तक क्लब के 36 मैच खेल चुके हैं और इस सीजन में उन्होंने दो गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493