केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का नया मुकदमा

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का दूसरा मुकदमा दायर किया।

जेटली ने यह मुकदमा केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा उनके लिए ‘धूर्त’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर किया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का यह नया मुकदमा दिल्ली उच्च न्यायालय में 10 करोड़ रुपये का किया गया है।

यह केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी (आप) के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे से अलग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493