कांकेर के एसडीओपी, राजकुमार मरकाम ने बताया, “नक्सलियों ने आमाबेड़ा से धनोरा जाने वाले मार्ग पर एक पुल के नीचे पांच किलोग्राम वजनी टिफिन बम लगा रखा था। पुलिस टीम और केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम सोमवार सुबह तलाशी अभियान के लिए निकली थी। टीम ने पुल के नीचे इस पांच किलोग्राम वजनी बम को सक्रिय अवस्था में बरामद किया।”
उन्होंने कहा कि बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath