जेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी वीर उर्फ काला गांव में ही रहने वाले व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी को घर से टॉफी के बहाने खेत में ले गया, जहां मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जब यह व्यक्ति बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला धर्मेद्र वहां पहुंचा और विरोध किया, जिस पर वीर ने उससे मारपीट की।
पुलिस उपाधीक्षक (जेवर) दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath