करुणानिधि के जन्मदिन समारोह में शिरकत करेंगे शीर्ष राष्ट्रीय नेता

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों के बीच चल रही रायशुमारी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला तथा वाम दल के नेताओं सहित शीर्ष राष्ट्रीय नेता यहां तीन जून को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम.करुणानिधि के जन्मदिन समारोह में शिरकत करेंगे।

डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि करुणानिधि के विधानसभा का सदस्य बनने के हीरक जयंती को लेकर मनाए जा रहे समारोह के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के अध्यक्ष सुदीप बंदोपाध्याय, माक्सर्ववादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी.राजा तथा पुदुच्चेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी मौजूद रहेंगे।

स्टालिन ने कहा कि समारोह आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रपति के साझा उम्मीदवार के मुद्दे पर चर्चा के लिए आयोजित नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनसे पहले ही संपर्क कर चुकी हैं। नेताओं के बीच चर्चा होगी और फैसला लिया जाएगा।

डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण करुणानिधि समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। तीन जून को करुणानिधि 93 वर्ष के हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493