अरमान ने सुपर ट्रोफियो सीरीज में हासिल किया तीसरा स्थान

बरीराम (थाइलैंड), 22 मई (आईएएनएस)। भारत के रेसर अरमान इब्राहीम ने सुपर ट्रोफियो एशिया सीरिज में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखा है। रविवार को अरमान ने इंजन में गड़बड़ी के बावजूद चांग इंटरनेशनल स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट में हुए मुकाबले में मुख्य दौर में लगातार दूसरी बार पोडियम पर जगह बनाई।

इंग्लैंड के जैक बाथोर्लोम्यू के साथ मिलकर एफएफएफ रेसिंग टीम की अगुआई करते हुए अरमान ने दूसरी रेस में अच्छा प्रदर्शन किया और क्वालिफाइंग राउंड में दूसरे स्थान पर रहे थे।

मुख्य दौर में उन्होंने रेस की शुरुआत प्रभावशाली तरीके से की, लेकिन तीसरे लैप में सेफ्टी कार बाहर आ गई और अगले दो लैप तक मैदान पर रही।

हालांकि इसके बाद अरमान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पिटस्टॉप्स तक पहुंचने से पहले तक अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। बाथोर्लोम्यू ने इस चरण में जिम्मा संभाला, लेकिन उनकी गाड़ी का इंजन गर्म हो गया और सुरक्षा मोड में चला गया।

रेस के फौरन बाद अरमान ने कहा, “मुझे खुशी है कि हम तीसरे स्थान पर रहते हुए अच्छे अंक हासिल कर पाए। हालांकि कुल मिलाकर निराशाजनक बात रही कि बिना किसी गलती के हमें दूसरा स्थान गंवाना पड़ा।”

एफएफएफ की जोड़ी के लिए पहली रेस कुछ खास अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि बाथोर्लोम्यू ने पांचवें स्थान पर शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने इस दौरान तेज रफ्तार बनाए रखी, जिससे वो अपना स्थान बचाए रखने में कामयाब रहे। पिटस्टॉप के बाद जब अरमान ने मोर्चा संभाला, तो कार सुरक्षित मोड में चली गई। नतीजतन अरमान को 300 मीटर तक 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से कार चलानी पड़ी। इसकी वजह से अरमान को 10 सेकेंड का नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद, जेके के अरमान ने संघर्ष जारी रखा और आखिरी राउंड में हेयरपिन मोड़ के पास जीडीएल रेसिंग के नाइजेल फार्मर को पछाड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया।

प्रतियोगिता का तीसरा राउंड जापान के सुजुका में आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493