दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी व तपिश से मिली राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली छाने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 46 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, राजधानी में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने का अनुमान है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493