उप्र : ट्रक व टैंकर की भिड़ंत में 2 की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को वाहनों से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर विपरीत दिशाओं से आ रहे ट्रक और टैंकर की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों का आगे का भाग तहस-नहस हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद झांसी-ग्वालियर मार्ग भी बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात बहाल करवाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493