नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हालत में सुधार है और उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
सिंह को रविवार शाम सीने में दर्द व तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच से उन्हें सीने में संक्रमण का पता चला है।
सिंह केंद्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम राज्य मंत्री हैं।
आरएमएल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने अपना नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “गिरिराज सिंह फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। चूंकि उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत है, इसलिए जरूरी जांच कराई जा रही है। हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath