केवीआईसी, एमएसएमई मंत्रालय, आदित्य बिड़ला के बीच करार

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। देश के खादी फैशन हाउस को मजबूती देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई मंत्रालय और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के बीच मंगलवार को एक रणनीतिक करार पर हस्ताक्षर किए गए।

केवीआईसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिन्हा और आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल लिमिटेड के व्यापार प्रमुख आशीष दीक्षित के बीच दस्तावेजी समझौते का आदान-प्रदान किया गया।

इस रणनीतिक साझेदारी के रूप में, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड से फैशन ब्रांड पोर्टफोलियो के पीटर इग्लैंड (मैंसवियर ब्रांड में प्रमुख) उन मुख्य ब्रांड्स में से एक है जो ‘खादी बाए पीटर इंग्लैंड’ के नाम से एक विशेष ब्रांड प्रोडक्ट लाइन विकसित करेगा।

केवीआईसी के अध्यक्ष वी. के सक्सेना ने कहा, “भारत का विरासती कपड़ा खादी खुद महात्मा गांधी द्वारा खोजा और प्रचारित किया गया है। समय के साथ साथ खादी विकसित हुई और ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम लागत में ही रोजगार देने वाली प्रमुख कंपनी बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई खादी को खरीदने की लगातार अपील ने खादी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया है तथा ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा दिया है। दोनों ब्रैंड्स के इस करार से खादी कारीगरों के लिए दो लाख से ज्यादा रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगा और खादी रेडीमेड्स में काफी समय से व्यावसायिक इनपुट्स की कमी को भी दूर करेगा।”

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के व्यापार प्रमुख आशीष दीक्षित ने कहा, “खादी और ग्रामोद्योग आयोग के साथ हमारी साझेदारी नई खोज और सतत फैशन की दिशा में हमारी प्रतिबद्घता का साक्ष्य है। केवीआईसी के साथ साझेदारी से हमारा यह लक्ष्य है कि हम हाथ से बने कपड़ों की भारतीय धनवान विरासत को अपने विवेकी परिधानों के और नजदीक लाएं।”

केवीआईसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिन्हा ने कहा, “खादी और ग्रामीण उद्योग के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी कई नई तरीके की रणनीति अपनाने जा रही है। केवीआईसी खादी के विस्तार के लिए बाजार के बड़े उद्योगपति कंपनियों जैसे रेमंड लिमिटेड और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रही है। यह पहल दोनों के लिए ही सिर्फ फायदे का उद्योग साबित होगा, साथ ही खादी के कारीगरों के रोजगार में स्थायित्व भी आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493