पेरिस समझौते के क्रियान्वयन का मुद्दा सुलझाएगा चीन

बर्लिन, 23 मई (आईएएनएस)। चीन वैश्विक जलवायु व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए पेरिस समझौते के कार्यान्वयन से संबंधित मुद्दों को सुलझाएगा।

जलवायु परिवर्तन पर चीन के विशेष प्रतिनिधि शी झेनहुआ ने सोमवार को आयोजित आठवें पीटर्सबर्ग क्लाइमेट डॉयलॉग के दौरान कहा कि चीन की योजना का उद्देश्य पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों के बीच व्यापक सहमति की तलाश करना है।

उन्होंने कहा कि यह सामान्य लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों, जलवायु परिवर्तन में निष्पक्षता और एक जैसी कार्रवाई और समर्थन के सिद्धांत को परिलक्षित करता है।

शी ने कहा कि 2016 में चीन में कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी घटी, जो 3.9 फीसदी के मूल लक्ष्य से काफी अधिक थी।

शी के अनुसार, चीन ने 13वीं पंचवर्षीय योजना में 18 प्रतिशत कार्बन तीव्रता को कम करने और प्राथमिक ऊर्जा में गैर-जीवाश्म ऊर्जा का अनुपात 2016 से 2020 तक 15 प्रतिशत तक करने सहित कई कदम उठाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493