फिलिप्स ने बल्व-ट्यूबलाइट निपटान कार्यक्रम का विस्तार किया

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। फिलिप्स लाइटिंग ने मंगलवार को भारत में अपने बल्व-ट्यूबलाइट सुरक्षित निपटान कार्यक्रम (सतत संपोषणीयता कार्यक्रम) का विस्तार करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम का लक्ष्य बत्ती उत्पादों के सुरक्षित निपटान और बत्ती उत्पादों के विनिर्माण में संरक्षा विनियमों (जैसे अनुमेय सीमाओं के अनुसार खतरनाक पदार्थों के उपयोग पर प्रतिबंध) के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “हमने बल्व और ट्यूबलाइट सुरक्षित निपटान कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पांच महीनों में इसे भारत में 25 राज्यों में 400 से अधिक दुकानदारों तक पहुंचा दिया है।”

फिलिप्स लाइटिंग इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हर्षवर्धन छिताले ने कहा, “हम पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व के बारे में पूर्णतया सचेत हैं, इसलिए पिछले साल हमने भारत में अपना सतत संपोषणीयता कार्यक्रम का शुभारंभ किया था, जो बत्ती उत्पादों के सुरक्षित निपटान और संरक्षा विनियमों के अनुपालन पर फोकस करता है। हमें इस कार्यक्रम की तीव्र प्रगति पर बेहद खुशी है, जो अब देश में 400 से अधिक दुकानदारों तक पहुंच चुकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493